शादी का वादा कर जेंडर चेंज कराने का आरोप:उन्नाव में युवक के खिलाफ FIR, 5 लाख नकद और जेवर हड़पने की शिकायत
उन्नाव के सफीपुर क्षेत्र में एक युवक पर ट्रांसजेंडर से शादी का झांसा देकर जेंडर परिवर्तन कराने का आरोप लगा है। चंडीगढ़ में हॉस्पिटल अटेंडेंट के तौर पर काम करने वाली पीड़िता ने कोर्ट में शिकायत की है। पीड़िता के अनुसार, 2024 में उसकी दोस्ती राज नाम के युवक से हुई। आरोप है कि राज ने उसे नशीला पदार्थ देकर अश्लील वीडियो बनाए और अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। नवंबर 2024 में राज ने वीडियो दिखाकर शादी के लिए जेंडर चेंज कराने का दबाव बनाया। फरवरी 2025 में दिल्ली के एक अस्पताल में उसका जेंडर परिवर्तन कराया गया। इसके बाद राज ने शादी नहीं की और ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि राज ने उससे करीब 5 लाख रुपये नकद, ढाई लाख के जेवर और एक बाइक हड़प ली। उस पर दूसरों के साथ संबंध बनाने का दबाव भी डाला गया। पुलिस से सुनवाई न होने पर पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद महिला थाने को FIR दर्ज करने का आदेश मिला है। पीड़िता के अनुसार परियर चौकी में दोनों पक्षों के बीच सुलहनामा हुआ था और राज के एक मई को चंडीगढ़ आने की बात कही गई थी, लेकिन वह नहीं पहुंचा। इसके बाद एसपी को प्रार्थना पत्र देने के बावजूद एफआईआर दर्ज न होने पर पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने मामले में महिला थाना पुलिस को एफआईआर दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)