बसपा की बैठक में लखनऊ के कार्यक्रम की चर्चा:ललितपुर में 9 अक्टूबर को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने की रूपरेखा तैयार
ललितपुर। बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय बैठक शनिवार को कचहरी मार्ग स्थित बसपा कार्यालय पर हुई। शाम 4 बजे से 6 बजे तक चली बैठक में 9 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाले श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचने की अपील की। कार्यकर्ताओं की भागीदारी, आने-जाने और संगठन की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। विधानसभा और मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं से संपर्क कर उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्य मंडल प्रभारी झांसी रविकांत मौर्य, मंडल प्रभारी रघुनाथ कडेसरा, जिला संयोजक भाईचारा राकेश कुशवाहा और जिलाध्यक्ष जानकी प्रसाद बौद्ध मौजूद रहे। इसके अलावा जिला कार्यकारिणी सदस्य अंकुल बड़ोनिया, विधानसभा प्रभारी धर्मेंद्र अहिरवार, देवेंद्र अहिरवार, वृजेश जाखीवार, तनसुराम राम अहिरवार, मंडल प्रभारी रामसिंह कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष अमन संतोष और कपिल कुमार, जिला संयोजक वीवीएफ राघवेंद्र सिंह जरया, विधानसभा अध्यक्ष ललितपुर संतोष अहिरवार, विधानसभा महासचिव अर्जुनलाल और विधानसभा प्रभारी केहर सिंह गौतम समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)