घाटमपुर तहसील दिवस में SDM ने सुनी लोगों की समस्याएं:अधिकारियों को जल्द निस्तारण के निर्देश दिए, 146 में से 6 का हुआ निस्तारण
घाटमपुर में शनिवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील सभागार में एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह और नायब तहसीलदार मानसी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। तहसील दिवस में कुल 146 शिकायतें आईं। इनमें 6 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि बाकी शिकायतें संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए भेजी गईं। बंदरों के आतंक से निजात की मांग घाटमपुर नगर के सभासद सत्यम चौहान ने शिकायत देकर शहर में बंदरों के बढ़ते आतंक से निजात दिलाने की मांग की। उन्होंने बताया कि बंदर आए दिन लोगों पर हमला कर रहे हैं, जिससे लोग डर में हैं। अधिकारियों ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। नगर निवासी चंद्रवीर सिंह ने मां कूष्मांडा देवी मंदिर परिसर में स्थित तालाब की सफाई कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि नवरात्रि से पहले तालाब और मंदिर परिसर की साफ-सफाई कराई जाए। अधिकारियों ने नवरात्रि से पहले सफाई कराने का आश्वासन दिया। समय से निस्तारण के निर्देश एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह ने बताया कि तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया है। सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)