हमीरपुर के राठ में महिला कुएं में कूदी:3 घंटे तक उतराती रही, बोली- मुझे यहीं रहने दो; पुलिस-फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू किया
हमीरपुर के राठ कस्बे में शुक्रवार को 45 वर्षीय महिला ने घर के पास स्थित कुएं में कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। महिला करीब तीन घंटे तक कुएं में उतराती रही। बाद में परिजनों और मोहल्ले के लोगों की नजर उस पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। कुएं में महिला के उतराने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। महिला की पहचान शीला पत्नी धरम के रूप में हुई। परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची। बाहर निकालने पर बोली- मुझे यहीं रहने दो रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान शीला लोगों से उसे कुएं से बाहर नहीं निकालने की अपील करती रही। परिवार की महिलाएं भी उसे समझाती रहीं और रस्सी पकड़कर बाहर आने के लिए कहती रहीं। करीब तीन घंटे तक महिला कुएं में रही, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया। फायर ब्रिगेड रेस्क्यूअर ने बाहर निकाला फायर ब्रिगेड टीम के रेस्क्यूअर मुबीन अहमद ने अपनी टीम की मदद से महिला को कुएं से बाहर निकाला। संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शीला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही। मानसिक तनाव के चलते कदम उठाने की बात परिजनों ने बताया कि शीला मानसिक तनाव से परेशान थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। रेस्क्यू के बाद महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)