बस्ती में सपा का जन-जागरण अभियान:जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव बोले- वोट बचाओ, देश बचाओ

Oct 03, 2026 - 13:47
0
बस्ती में सपा का जन-जागरण अभियान:जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव बोले- वोट बचाओ, देश बचाओ
बस्ती में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष और सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने शनिवार को प्रेस वार्ता की। उन्होंने 2 से 8 अक्टूबर तक चलने वाले जन-जागरण अभियान की जानकारी दी। यह अभियान लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए चलाया जाएगा। अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता अलग-अलग कार्यक्रमों से लोगों तक पहुंचेंगे। इसमें पैदल मार्च भी शामिल होगा, जो महात्मा गांधी या डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा से शुरू होकर कलेक्ट्रेट तक जाएगा। कार्यकर्ता राष्ट्रगान गाएंगे और संविधान के अनुच्छेद 326 (वयस्क मताधिकार) का पाठ करेंगे। महेंद्र नाथ यादव ने बताया कि अभियान का मुख्य मकसद 'वोट बचाओ, देश बचाओ' है। उन्होंने आरोप लगाया कि संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। सपा देश की संस्थाओं को मजबूत और निष्पक्ष देखना चाहती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User