बुढ़ाना के कॉलेज में गांधी-शास्त्री जयंती:विद्यार्थियों को गांधी-शास्त्री के आदर्श अपनाने का संदेश
मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना के कल्पना चावला मेमोरियल इंटर कॉलेज में 2 अक्टूबर के अवसर पर महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष शिक्षक सभा (उ.प्र.) एवं वरिष्ठ सपा नेता डॉ. सत्येंद्र पाल ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए गांधीजी और शास्त्रीजी के जीवन, विचारों और आदर्शों पर चर्चा की। डॉ. पाल ने विद्यार्थियों को सत्य, अहिंसा, अनुशासन, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि महान व्यक्तित्वों के आदर्श केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि उन्हें अपने व्यवहार और जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से ईमानदारी, अनुशासन और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में युवा सपा नेता साहिब अंसारी भी मौजूद रहे। इस दौरान विद्यार्थियों ने गांधीजी और शास्त्रीजी के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)