बुलंदशहर में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार:जिला पंचायत अध्यक्ष बोलीं- संवैधानिक संस्थाओं पर बेवजह सवाल उठाकर भ्रम न फैलाएं

Sep 28, 2026 - 17:42
0
बुलंदशहर में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार:जिला पंचायत अध्यक्ष बोलीं- संवैधानिक संस्थाओं पर बेवजह सवाल उठाकर भ्रम न फैलाएं
बुलंदशहर में सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता हुई। जिला अध्यक्ष विकास चौहान की अध्यक्षता में आयोजित वार्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया ने कांग्रेस और विपक्ष के संवैधानिक संस्थाओं पर लगाए जा रहे आरोपों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने SIR और मतदाता सूची के पुनरीक्षण को प्रशासनिक प्रक्रिया बताते हुए इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाने की बात कही। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष ने विपक्ष से लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की अपील की। जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक दलों को अपनी नीतियों, संगठन और जनसरोकारों के आधार पर जनता के बीच जाना चाहिए। उनके मुताबिक चुनावी प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाओं को राजनीतिक विवाद में घसीटकर जनता के बीच भ्रम पैदा करना उचित नहीं है। उन्होंने विपक्ष से अपनी राजनीतिक कमजोरियों पर आत्ममंथन करने और लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की बात कही। अंतुल तेवतिया बोलीं- SIR को राजनीतिक रंग न दें मुख्य वक्ता जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के आरोपों पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष राजनीतिक असफलताओं को छिपाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहा है। SIR और मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को सटीक बनाने के लिए होने वाली प्रक्रिया को राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने बिहार में SIR की वैधानिकता पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भी उल्लेख किया। सुप्रीम कोर्ट ने 27 मई 2026 को बिहार में कराई गई SIR को वैध माना था। Form-6 और चुनावी प्रक्रिया को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना अंतुल तेवतिया ने Form-6 और चुनावी प्रक्रियाओं में बदलाव को लेकर विपक्ष पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से Form-6 की व्यवस्था है। आयोग के वर्तमान पोर्टल पर भी नए मतदाता पंजीकरण के लिए Form-6 उपलब्ध है। उन्होंने विपक्ष से निराधार आरोपों की राजनीति छोड़कर सकारात्मक और जिम्मेदार भूमिका निभाने की अपील की। भाजपा के कई पदाधिकारी रहे मौजूद प्रेस वार्ता का संचालन जिला मीडिया प्रभारी अभिनव वर्मा ने किया। इस दौरान जिला महामंत्री दीपक दुल्हेरा, जिला उपाध्यक्ष हितेश गर्ग, जिला मंत्री पुष्कर सिंह समेत भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User