चित्रकूट में EVM-VVPAT की जांच 30 सितंबर तक पूरी होगी:1 अक्टूबर को राजनीतिक दलों के सामने होगा मशीनों का मॉकपोल

Sep 28, 2026 - 17:42
0
चित्रकूट में EVM-VVPAT की जांच 30 सितंबर तक पूरी होगी:1 अक्टूबर को राजनीतिक दलों के सामने होगा मशीनों का मॉकपोल
चित्रकूट विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) तेजी से चल रही है। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने सोमवार को वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के छह इंजीनियर 17 सितंबर से मशीनों की एफएलसी कर रहे हैं। यह काम रोज सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक हो रहा है। जिले में कुल 1356 बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट मशीनों की जांच होनी है। 28 सितंबर तक 1130 मशीनों की एफएलसी पूरी हो चुकी है। ईवीएम और वीवीपैट का मॉकपोल होगा निर्वाचन विभाग के मुताबिक, एफएलसी 30 सितंबर तक खत्म होगी। इसके बाद 1 अक्टूबर को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम और वीवीपैट का मॉकपोल होगा। सभी दलों से अपील है कि वे 1 अक्टूबर को सुबह 9 बजे अपने प्रतिनिधि को भेजें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User