गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छता अभियान:झाड़-झंखाड़ और कूड़ा हटाकर पार्क को किया स्वच्छ
सुल्तानपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को गोमती मित्र मंडल की ओर से उपजिलाधिकारी कार्यालय परिसर में स्वच्छता जागरूकता श्रमदान किया गया। सुबह 6:30 से 9:30 बजे तक चले अभियान में संगठन के सदस्यों ने कार्यालय परिसर के साथ आमजनों के लिए बने पार्क की सफाई की। पार्क में लंबे समय से गंदगी और झाड़-झंखाड़ फैला हुआ था। गोमती मित्रों ने श्रमदान कर पार्क और परिसर से कूड़ा-कचरा हटाया तथा झाड़ियों की सफाई की। अभियान में सैकड़ों गोमती मित्र शामिल रहे। सदस्यों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने का संदेश दिया। निरंतर जिम्मेदारी है स्वच्छता प्रदेश अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह मदन ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने और सफाई व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की। अभियान के दौरान साफ-सफाई के बाद परिसर और पार्क का स्वरूप बदला नजर आया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)