बुलंदशहर में दिव्यांगजनों को बांटे गए उपकरण:'सेवा संकल्प अभियान' के तहत शादी अनुदान के प्रमाण-पत्र भी दिए गए, विधायक भी रहे मौजूद

Oct 02, 2026 - 13:54
0
बुलंदशहर में दिव्यांगजनों को बांटे गए उपकरण:'सेवा संकल्प अभियान' के तहत शादी अनुदान के प्रमाण-पत्र भी दिए गए, विधायक भी रहे मौजूद
बुलंदशहर में नुमाइश मैदान स्थित निकुंज हॉल में शुक्रवार दोपहर 1 बजे ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के तहत ‘सेवा सेतु अभियान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद और वंचित वर्गों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उन्हें सामाजिक-आर्थिक रूप से सशक्त बनाना रहा। कार्यक्रम में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से चिन्हित दिव्यांगजनों को उनकी जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण वितरित किए गए। अधिकारियों ने बताया कि इसका उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करना है। वहीं, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ‘शादी अनुदान योजना’ के पात्र लाभार्थियों को स्वीकृत धनराशि के प्रमाण-पत्र दिए गए। उपकरण और प्रमाण-पत्र मिलने पर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। विधायकों ने जनसेवा को बताया प्राथमिकता सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने कहा, “सेवा ही हमारा संकल्प है और समाज के अंतिम व्यक्ति का कल्याण करना ही हमारी सरकार का मूल उद्देश्य है।” उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी योजनाएं चला रही है, जिनसे गरीब और जरूरतमंद वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। बुलंदशहर सदर विधायक देवेंद्र लोधी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और जनसेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया। जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद कार्यक्रम में जन प्रतिनिधि कुश शर्मा, डीके शर्मा, बुलंदशहर नगर पालिका चेयरमैन दीप्ति मित्तल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक विभागों के समन्वय की सराहना की गई। साथ ही भविष्य में भी ऐसे ‘सेवा सेतु’ आयोजनों के माध्यम से पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाने का संकल्प जताया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User