ग्रेटर नोएडा में गांधी जयंती पर चला स्वच्छता अभियान:सड़कों, निर्माण साइटों, नालियों और खाली जगहों पर हुई सफाई
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने औद्योगिक सेक्टरों में साफ-सफाई सुधारने के लिए यह अभियान शुरू किया है। सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर सड़कों, निर्माण साइटों, नालियों और खाली जगहों की सफाई की जा रही है। इसमें ठोस कचरे और मलबे को अलग कर वैज्ञानिक तरीके से निपटाया जाएगा। सफाई के साथ-साथ इन जगहों को सुंदर बनाने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। कूड़ा फेंकने वालों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। अभियान के लिए ग्रेटर नोएडा ईस्ट में वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चेतराम सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस खुद इस अभियान की निगरानी कर रही हैं ताकि कोई भी औद्योगिक सेक्टर छूटे नहीं। प्राधिकरण औद्योगिक क्षेत्रों की स्वच्छता के लिए संकल्पित है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)