बुलंदशहर में गणपति विसर्जन को लेकर पुलिस अलर्ट:एएसपी सिटी ने वलीपुरा नहर का निरीक्षण, ट्रैफिक डायवर्जन के निर्देश

Sep 25, 2026 - 21:03
0
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन को लेकर पुलिस अलर्ट:एएसपी सिटी ने वलीपुरा नहर का निरीक्षण, ट्रैफिक डायवर्जन के निर्देश
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिषेक प्रताप अजेय ने वलीपुरा नहर स्थित विसर्जन स्थल का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी से काम करने के निर्देश दिए। भीड़ वाले स्थानों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश एएसपी सिटी ने विसर्जन स्थल और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात पुलिस बल की स्थिति देखी। उन्होंने भीड़ वाले स्थानों पर सीसीटीवी के साथ मैनुअल निगरानी रखने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग की व्यवस्था विसर्जन के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस को रूट डायवर्जन और पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। एएसपी ने विसर्जन स्थल पर मौजूद श्रद्धालुओं से भी बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। बच्चों को नहर के गहरे पानी में जाने से रोकने की अपील अपर पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं से प्रशासन की ओर से जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से अभिभावकों से कहा कि बच्चों को नहर के गहरे पानी में न जाने दें और विसर्जन के दौरान सुरक्षा का ध्यान रखें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User