बुलंदशहर में सचिन वशिष्ठ युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बने:जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान और कांग्रेसियों ने स्वागत कर दी बधाई
बुलंदशहर में कांग्रेस ने सक्रिय युवा नेता पंडित सचिन वशिष्ठ को युवा कांग्रेस का प्रदेश महासचिव बनाया है। मिशन 2027 को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। सचिन को नई जिम्मेदारी मिलने से जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी है। बुधवार सुबह 9 बजे जिला कार्यालय पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान और अन्य कांग्रेसियों ने सचिन का स्वागत किया। उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी गई। सचिन ने कहा कि वे युवाओं को जागरूक करेंगे और उनके हक की लड़ाई लड़ेंगे। जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि इस फैसले से संगठन मजबूत होगा। राष्ट्रीय प्रभारी विशाल चौधरी का आभार सचिन वशिष्ठ ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु छिब, प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला और राष्ट्रीय प्रभारी विशाल चौधरी का आभार जताया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, मनोज शर्मा, मनीष चतुर्वेदी, साजिद गाजी, नईम मंसूरी, आदर्शदेव शर्मा, तरुण गिरी, करन पंडित, सादिक सैफी, लुकमान चौहान, शादाब फारूकी, अब्दुल रहमान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)