बुलंदशहर में सड़क हादसे में बाप-बेटे की मौत:टैंकर और बाइक की भिड़ंत, पत्नी-बेटी भी घायल, ड्राइवर हिरासत में
बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में डिबाई-शिकारपुर मार्ग पर मुमरेजपुर गांव के पास गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दिलशाद (32) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दिलशाद की पत्नी साबरा (28), बेटी माहींन (9) और बेटा जयान (6) गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने जयान को भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, पहासू के पठान टोला निवासी दिलशाद अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बाइक से डिबाई जा रहे थे। टैंकर टक्कर मारकर मौके से भाग गया। खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को डिबाई अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों मृतकों, दिलशाद और जयान, के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी वरुण शर्मा ने बताया कि टैंकर और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)