गांधी और शास्त्री जी की जयंती मनाई:सासनी विद्यापीठ में प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने फहराया तिरंगा, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए

Oct 02, 2026 - 14:10
0
गांधी और शास्त्री जी की जयंती मनाई:सासनी विद्यापीठ में प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने फहराया तिरंगा, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए
हाथरस के सासनी विद्यापीठ इंटर कॉलेज सासनी में शुक्रवार को महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉक्टर राजीव कुमार अग्रवाल व सभी शिक्षकों ने महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर ध्वजारोहण किया और उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को अपनाया और यही उनकी पहचान बनी। उन्होंने अपने जीवन में यह सिद्ध कर दिखाया कि सच्चाई की शक्ति और अहिंसा का रास्ता किसी भी बड़ी चुनौती का सामना कर सकता है। उन्होंने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने अपनी सादगी, ईमानदारी और 'जय जवान-जय किसान' के नारे से देश को एक नई दिशा दी। शिक्षक राजीव कुमार ने महात्मा गांधी जी के चरित्र चित्रण पर प्रकाश डालते हुए बताया कि महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। महात्मा गांधी ने अपने जीवन में सदैव अहिंसा का मार्ग अपनाया और वे अन्य लोगों से भी इस मार्ग पर चलने की अपेक्षा करते थे। छात्र-छात्राओं ने महात्मा गांधी के रूप में नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर कई शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User