CCTV कैमरे हटाने को लेकर पड़ोसियों पर धमकाने का आरोप:बरेली में महिला बोली-पति से मारपीट की
बरेली के प्रेमनगर इलाके में सीसीटीवी कैमरे हटाने को लेकर पड़ोसियों ने एक महिला के घर का दरवाजा पीटा और गाली-गलौज की। महिला ने पति से मारपीट और 8 साल की बेटी को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
प्रेमनगर के बाकै की छावनी निवासी पूजा के मुताबिक, 20 अक्टूबर को दोपहर करीब 12 बजे पड़ोस में रहने वाली नन्दरानी, गुदनिया, अनमोल, काजल, शिवानी और अमित उसके घर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने दरवाजे पर लातें मारीं और सीसीटीवी कैमरे हटाने को कहा। उन्होंने कैमरे नहीं हटाने पर उन्हें तोड़ने की धमकी भी दी।
पूजा ने अदालत में बताया कि परिवार की संपत्ति का बंटवारा पहले ही हो चुका है। उसके दो बेटों की मौत हो चुकी है और वंशिका गोद ली हुई बेटी है। पूजा को आशंका है कि मकान पर कब्जे या संपत्ति के विवाद के चलते उसे और उसके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। उसने पति और बेटी की जान को खतरा बताया है।
पूजा ने पड़ोसियों पर घर की छत पर बाहरी युवकों को बुलाकर जुआ खिलाने और इसके बदले रुपये लेने का आरोप भी लगाया है। उसका दावा है कि 15 अक्टूबर को जुआ खिलाए जाने का वीडियो उसके पास है। पूजा के मुताबिक, सीसीटीवी कैमरों में यह गतिविधि रिकॉर्ड होने के डर से पड़ोसी कैमरे हटवाना चाहते थे।
पूजा ने घटना के बाद प्रेमनगर थाने में शिकायत की। उसने 26 अक्टूबर को पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया और वरिष्ठ अधिकारियों को रजिस्टर्ड डाक से भी शिकायत भेजी। कार्रवाई नहीं होने पर उसने 5 नवंबर को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पंचम की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया।
कोर्ट के आदेश पर प्रेमनगर पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)