नोएडा में इंजीनियर से 21 लाख ठगे:ई कामर्स कंपनी में खरीद-फरोख्त 10 प्रतिशत का दिखाया मुनाफा, 12 बार में रकम ट्रांसफर
ठग ने टेलीग्राम पर दोस्ती कर इंजीनियर को जाल में फंसाया। ई-कामर्स कंपनी के माल की खरीद-फरोख्त कर दस प्रतिशत मुनाफा कमाने का झांसा दिया। पीड़ित से 21 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। रकम वापस नहीं मिलने पर पीड़ित को ठगों के जाल में फंसे होने का पता चला। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में बुधवार को मामला दर्ज कराया है। ग्रेटर नोएडा टैक जोन चार के रहने वाले अंकित पेशे से इंजीनियर हैं। उनकी 20 जुलाई को टेलीग्राम के माध्यम से नियारा नाम की महिला ठग से दोस्ती हुई। महिला ने खुद की आमदनी के बारे में बताया। अंकित को भी निवेश कर मुनाफा कमाने पर सुझाव दिया। अंकित के इनकार करने पर अन्य लोगों के अनुभव भी साझा कराए। अंकित ने ई-कामर्स कंपनी की वेबसाइट पर पंजीकरण किया। अपना आनलाइन री-सेलर अकाउंट खोल लिया। शुरू में इंजीनियर को दिया मुनाफा शुरुआत में छोटा निवेश करने पर एक दो दिनों में ही 10 प्रतिशत का मुनाफा हुआ। ठग पर विश्वास होने पर पीड़ित ने 12 बार में 21 सितंबर तक 21 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसी बीच पैसे की जरूरत पड़ने पर रकम निकालनी चाही, लेकिन रकम नहीं निकली। रकम निकालने के कहने पर संपर्क तोड़ा ठग ने और रकम जमा कराने को बोला। रकम नहीं देने पर ठग ने बात करनी बंद कर दी। पीड़ित ने एनसीआरपी पोर्टल और साइबर क्राइम थाना पुलिस से शिकायत की। डीसीपी साइबर सुरक्षा शैव्या गोयल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)