गोरखपुर-मुंबई और पुणे की 6 स्पेशल ट्रेनों का रूट बदला:अब झांसी की जगह कानपुर होकर चलेंगी; पूरा शेड्यूल

Nov 20, 2026 - 06:23
0
गोरखपुर-मुंबई और पुणे की 6 स्पेशल ट्रेनों का रूट बदला:अब झांसी की जगह कानपुर होकर चलेंगी; पूरा शेड्यूल
गोरखपुर से मुंबई और पुणे के बीच सफर करने वाले यात्रियों को अगले कुछ दिनों तक बदले हुए रूट से यात्रा करनी होगी। उत्तर-मध्य रेलवे के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन स्टेशन पर इंजीनियरिंग कार्य के चलते रेलवे ने 6 स्पेशल ट्रेनों का मार्ग बदल दिया है। इनमें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर, गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस और पुणे-गोरखपुर के साथ गोरखपुर-पुणे स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। अब ये ट्रेनें झांसी के रास्ते जाने के बजाय इटारसी-जबलपुर-ओहन केबिन-हमीरपुर रोड-कानपुर सेंट्रल होकर चलाई जाएंगी। रेलवे ने 19 से 22 नवंबर तक चलने वाली इन ट्रेनों के लिए बदले हुए रूट की जानकारी जारी की है। इन ट्रेनों का बदला गया रूट कानपुर सेंट्रल से बदले रास्ते पर चलेंगी ट्रेनें रेलवे के अनुसार, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 19 और 20 नवंबर को चलने वाली ट्रेन नंबर 01079 अब इटारसी, जबलपुर, ओहन केबिन और हमीरपुर रोड होते हुए कानपुर सेंट्रल के रास्ते गोरखपुर पहुंचेगी। वहीं, गोरखपुर से 21 और 22 नवंबर को चलने वाली ट्रेन नंबर 01080 कानपुर सेंट्रल से हमीरपुर रोड, ओहन केबिन, जबलपुर और इटारसी होते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जाएगी। इसी तरह लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 19 नवंबर को चलने वाली ट्रेन नंबर 01041 भी इटारसी-जबलपुर-ओहन केबिन-हमीरपुर रोड होते हुए कानपुर सेंट्रल के रास्ते गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर से 21 नवंबर को चलने वाली ट्रेन नंबर 01042 का रूट भी वापसी दिशा में बदल दिया गया है। पुणे की दोनों स्पेशल ट्रेनें भी बदले रास्ते से चलेंगी पुणे से गोरखपुर आने वाली ट्रेन नंबर 01457 का संचालन 20 नवंबर को परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा। यह ट्रेन इटारसी, जबलपुर, ओहन केबिन और हमीरपुर रोड होते हुए कानपुर सेंट्रल के रास्ते गोरखपुर पहुंचेगी। वहीं, गोरखपुर से 22 नवंबर को चलने वाली ट्रेन नंबर 01458 कानपुर सेंट्रल से हमीरपुर रोड, ओहन केबिन, जबलपुर और इटारसी होते हुए हडपसर (पुणे) पहुंचेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन के बदले हुए मार्ग की जानकारी जरूर कर लें, ताकि सफर के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User