नोएडा हत्या मामले में डॉग स्कायड से मिला सुराग:दो संदिग्ध को हिरासत में लेकर हो रही पूछताछ, पुश्ता पर मिला था युवक का क्षतविक्षत शव
फेज-2 थाना क्षेत्र के सेक्टर-82 में युवक हसीन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। गुरुवार को पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से उस जगह छानबीन की, जहां युवक का क्षत-विक्षत शव मिला था। इस मामले में डॉग स्क्वायड की मदद से संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि इनमें से एक युवक उसी निजी कंपनी में काम करता है, जहां हसीन भी नौकरी करना शुरू किया था। वहीं परिजनों ने एक परिचित पर शक जताया था। जिसके खिलाफ शिकायत दी गई थी। पोस्टमॉर्टम के बाद हसीन का शव लेकर परिजन हापुड़ के बछेड़ा गांव चले गए थे। बुधवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे गांव में उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। नौकरी की तलाश में आया था नोएडा इससे पहले परिजनों ने युवक की मौत पर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से मामले की जांच कराने की मांग की थी। गौरतलब है कि हापुड़ के बछेड़ा कलां गांव निवासी 23 वर्षीय हसीन नौकरी की तलाश में नोएडा आया था। 12 नवंबर को उसने सेक्टर-82 स्थित एक निजी कंपनी में काम शुरू किया था। 15 नवंबर की शाम वह अपने कमरे से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। दाहिनी आंख में लगी थी गोली
परिजनों ने उसकी तलाश की और 16 नवंबर को फेज-2 थाने में गुमशुदगी की शिकायत दी थी। बुधवार सुबह उसका शव सेक्टर-82 में पुस्ते के नीचे क्षत-विक्षत हालत में मिला था। परिजनों के मुताबिक, उसकी दाहिनी आंख गायब थी और एक हाथ टूटा हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी दाहिनी आंख में गोली लगने की पुष्टि हुई थी। एडीसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)