आजमगढ़ में लगेज को लेकर विवाद:बस रोककर चालक और सहायक चालक की पिटाई, आठ लोगों के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा

Nov 20, 2026 - 06:23
0
आजमगढ़ में लगेज को लेकर विवाद:बस रोककर चालक और सहायक चालक की पिटाई, आठ लोगों के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा
आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र के भंवरनाथ में लगेज के विवाद को लेकर बस चालक और उसके साथी चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपने सात अन्य साथियों को बुलाकर दोनों चालकों की लात-घूंसों से पिटाई कर दी। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। पीड़ित चालक की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच में जुटी है। हरदोई जिले के बघौली थाना क्षेत्र के धन्य गांव निवासी विपिन कुमार दिल्ली की एआरवी स्मार्ट बस में चालक है। उसके अनुसार बस प्रतिदिन दिल्ली से मुबारकपुर के बीच चलती है। 17 नवंबर 2026 की रात करीब 10 बजे बस दिल्ली से मुबारकपुर के लिए रवाना हुई थी। 18 नवंबर की रात करीब एक बजे बस भंवरनाथ पहुंची तो संजय नामक व्यक्ति ने बस रुकवाकर लगेज उतारने को कहा। चालक ने बस रोक दी। बस रुकते ही संजय ने बुलाये आदमी आरोप है कि बस रुकते ही संजय ने फोन कर पहले से बुलाए गए सात अन्य लोगों के साथ मिलकर लगेज को लेकर विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद सभी ने चालक विपिन कुमार को गाली देते हुए लात-घूंसों से मारना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे बस के दूसरे चालक राजकुमार सिंह भदौरिया को भी आरोपियों ने पीटा। पीड़ित का कहना है कि लगेज का किराया कंपनी की ओर से दिल्ली में ही ले लिया गया था। इसके बावजूद आरोपियों ने मारपीट की। जाते समय दोबारा मिलने पर फिर इसी तरह पीटने की धमकी भी दी। पीड़ित विपिन कुमार ने 19 नवंबर को कंधरापुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर जांच और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User