बेवर में निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों से गूंजा कस्बा
बेवर में गुरुवार को गणेश महोत्सव के समापन पर भगवान गणपति की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। मोहल्ला मर्किचिया निवासी संजीव उर्फ बल्ले अग्निहोत्री के आवास पर स्थापित गणपति प्रतिमा का श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। सजे-धजे रथ और आकर्षक झांकियों के साथ निकली इस शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। श्रद्धालु भक्ति में डूबकर 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारे लगाते नजर आए, जिससे पूरा कस्बा गणपति भक्ति में सराबोर हो गया। अंत में धार्मिक रीति-रिवाजों और अगले वर्ष जल्दी आने की कामना के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)