गैंगस्टर की 12.5 बीघा जमीन पर चला बुलडोजर:बाजार में कीमत 15 करोड़ से ज्यादा; ढोल बजाकर कराई मुनादी

Oct 03, 2026 - 18:27
0
गैंगस्टर की 12.5 बीघा जमीन पर चला बुलडोजर:बाजार में कीमत 15 करोड़ से ज्यादा; ढोल बजाकर कराई मुनादी
मैनपुरी में शनिवार दोपहर करीब 4 बजे कुरावली-मैनपुरी रोड पर गैंगस्टर की जमीन कुर्क की गई। मौज नगरिया के पास सड़क किनारे करीब साढ़े 12 बीघा जमीन पर बुलडोजर से कार्रवाई हुई। आसपास के क्षेत्र में ढोल-बाजे बजवाकर मुनादी भी कराई गई। जमीन अभिषेक सिंह पुत्र स्व. सुधीर निवासी फतेहजंगपुर से संबंधित बताई गई है। सर्किल रेट 8.03 करोड़, बाजार कीमत 15 करोड़ से ज्यादा पुलिस के अनुसार, कुर्क की गई जमीन का सर्किल रेट 8 करोड़ 3 लाख 20 हजार रुपए है। वहीं, अन्य स्रोतों और निजी वैल्यूअर से मिली जानकारी के आधार पर जमीन की बाजार कीमत करीब 15 करोड़ रुपए या इससे अधिक बताई गई है। हत्या के मामले में दर्ज हुआ था गैंगस्टर का केस एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप कुरावली क्षेत्र में पांच लोगों के गैंग को चिन्हित किया गया था। इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। गैंग के सदस्यों का मूल अपराध हत्या का था। इस मामले में कुरावली थाने में मुकदमा दर्ज है। अपराध से अर्जित संपत्ति की जांच पुलिस ने गैंग के पांचों सदस्यों की संपत्तियों को चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू की। एसपी ग्रामीण के मुताबिक, जांच में सामने आया कि गैंग के सदस्यों ने अपराध से अर्जित धन से संपत्तियां खरीदीं और उनकी खरीद-फरोख्त की। इसी जांच में अभिषेक सिंह की मौजा नगरिया जीटी रोड किनारे स्थित जमीन चिन्हित की गई। तहसील की तीन सदस्यीय कमेटी ने की जांच जमीन की जांच के लिए तहसील स्तर पर तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई थी। जांच में जमीन का सर्किल रेट 8 करोड़ 3 लाख 20 हजार रुपए पाया गया। पुलिस के अनुसार, बाजार कीमत करीब 15 करोड़ रुपए या इससे अधिक है। डीएम के आदेश पर धारा 14(1) में कार्रवाई शनिवार को तहसीलदार कुरावली हिमांशु सिंह, सीओ सच्चिदानंद सिंह, पूर्ति निरीक्षक अमर सिंह और इंस्पेक्टर ललित भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डीएम के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कुर्की की कार्रवाई शुरू की गई। बुलडोजर से जमीन पर मौजूद संपत्ति पर कार्रवाई की गई। आसपास के लोगों को जानकारी देने के लिए ढोल-बाजे के साथ मुनादी भी कराई गई। अन्य आरोपियों की संपत्तियां भी होंगी चिन्हित एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने कहा कि यह कार्रवाई प्रक्रिया का हिस्सा है। गैंग के अन्य सदस्यों ने भी अपराध के जरिए कोई संपत्ति अर्जित की है तो उसे चिन्हित किया जाएगा। ऐसी संपत्तियों के संबंध में नियमों के तहत आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वारिस अली हत्याकांड में आरोपी है अभिषेक पुलिस के अनुसार, अभिषेक सिंह कुरावली के वारिस अली हत्याकांड में आरोपी है और फिलहाल जेल में बंद है। परिजनों की ओर से आरोप लगाया गया था कि अभिषेक ने धोखाधड़ी से वारिस अली से जमीन खरीदी थी। आरोप है कि धोखाधड़ी का राज सामने न आए, इसलिए साजिश के तहत हत्या की गई। मामले की जांच और आरोपों पर विधिक प्रक्रिया जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User