छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया:मुजफ्फरनगर में दो सिपाहियों के सहारे चलता दिखा, केस दर्ज

Oct 05, 2026 - 10:18
0
छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया:मुजफ्फरनगर में दो सिपाहियों के सहारे चलता दिखा, केस दर्ज
मुजफ्फरनगर के छात्रा से छेड़छाड़ के वीडियो सामने आने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बीती देर रात 11:37 बजे पुलिस द्वारा जारी किए गए वीडियो में आरोपी की हालत ऐसी नजर आ रही है कि वह अपने पैरों पर न तो खड़ा हो पा रहा है और न ही चल पा रहा है। उसे चलने के लिए दो पुलिसकर्मियों के कंधों का सहारा लेना पड़ रहा है। दोनों पुलिसकर्मी आरोपी को अपने कंधों पर लटकाकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। मामला बुढ़ाना क्षेत्र का है। वीडियो रविवार देर रात बुढ़ाना कोतवाली परिसर का बताया जा रहा है। फुटेज में आरोपी बीच में नजर आ रहा है, जबकि उसके दोनों तरफ दो पुलिसकर्मी उसे संभालकर आगे ले जा रहे हैं। एक सिपाही वर्दी में है, जबकि दूसरा सिविल ड्रेस में है। पुलिस की इस कार्रवाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है। मामला उस वायरल वीडियो से जुड़ा है, जिसमें एक युवक को स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करते हुए देखा गया था। वीडियो सामने आने के बाद बुढ़ाना पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मामले में आरोपी अरमान पुत्र परवेज, निवासी लुहसाना रोड, सफीपुर पट्टी, कस्बा और थाना बुढ़ाना को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ थाना बुढ़ाना में मुकदमा अपराध संख्या 447/2026 दर्ज किया गया है। मामले में धारा 74 और 115(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। अब गिरफ्तारी के बाद सामने आए पुलिस के वीडियो ने इस मामले को फिर चर्चा में ला दिया है। वीडियो में आरोपी को पुलिसकर्मियों के सहारे ले जाते हुए देखा जा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User