रुद्रपुर में सभासद को श्रद्धांजलि:मंदिर में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत सभासद को किया याद
देवरिया में नगर पंचायत रुद्रपुर के सभासद राजन चौधरी की मार्ग दुर्घटना में हुई मौत से नगर में शोक का माहौल है। रविवार शाम आरती के बाद मंदिर परिसर में भक्तों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत सभासद को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने राजन चौधरी के निधन पर गहरा दुख जताते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान मंदिर परिसर का माहौल गमगीन रहा। लोगों ने कहा कि राजन चौधरी के निधन से नगर को अपूरणीय क्षति हुई है। श्रद्धांजलि सभा में मंदिर के पुजारी शंभूनाथ पांडेय, मनोज रूंगटा, अभय त्रिपाठी, राजीव तिवारी, किशोर चंद्र मोदनवाल, मनोज मद्धेशिया और नित्यानंद पांडे सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)