यूपी ने राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में 64 मेडल जीते:बालिका वर्ग पहले और बालक वर्ग दूसरे स्थान पर रहा

Oct 07, 2026 - 20:15
0
यूपी ने राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में 64 मेडल जीते:बालिका वर्ग पहले और बालक वर्ग दूसरे स्थान पर रहा
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में 2 से 5 अक्टूबर तक 48वीं राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रदेश की 84 सदस्यीय टीम ने कुल 64 मेडल जीते। टीम के प्रदर्शन के आधार पर बालिका वर्ग ने देश में पहला और बालक वर्ग ने दूसरा स्थान हासिल किया। यह प्रतियोगिता इंडियन आर्म रेसलिंग महासंघ की देखरेख में आर्म स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ जम्मू-कश्मीर ने कराई थी। इसमें देशभर से 700 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। टीम की इस सफलता में कोच मोहम्मद शादाब, सौरभ त्रिपाठी और अभिषेक की भूमिका खास रही। उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के लौटने पर आर्म रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मनोज वर्मा और महासचिव शाहवेज अली ने उनका स्वागत किया। उन्होंने मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User