ललितपुर में मंगलसूत्र लूट का आरोपी थाने पहुंचा:बोला- पुलिस की गोली से डर गया था, मंदिर से लौट रही थी महिला

Oct 15, 2026 - 17:16
0
ललितपुर में मंगलसूत्र लूट का आरोपी थाने पहुंचा:बोला- पुलिस की गोली से डर गया था, मंदिर से लौट रही थी महिला
ललितपुर में महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र छीनने के मामले में आरोपी आसिफ उर्फ अन्ना ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बुधवार रात करीब 1:30 बजे कोतवाली सदर पहुंचकर सरेंडर किया और छीना गया मंगलसूत्र भी सौंप दिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि ललितपुर में अपराधियों के खिलाफ हो रही मुठभेड़ की कार्रवाई से वह डर गया था। उसे आशंका थी कि पुलिस उसे भी गोली मारकर घायल कर सकती है। गुरुवार शाम 4 बजे पुलिस मीडिया सेल ने मामले का खुलासा किया। मंदिर से लौट रही महिला का मंगलसूत्र छीना था कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला चौबेयाना में एक नंबर स्कूल के पास रहने वाली सपना कुशवाहा पत्नी राजेश 11 अक्टूबर की सुबह करीब 5:30 बजे रघुनाथ मंदिर में जल चढ़ाकर लौट रही थीं। इसी दौरान एक युवक उनके गले से सोने का मंगलसूत्र छीनकर भाग गया था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें आरोपी घटना के बाद भागता दिखाई दिया। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने मामले के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की थीं। मुठभेड़ की कार्रवाई से डरने का दावा पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान आसिफ उर्फ अन्ना पुत्र महबूब खां, निवासी मोहल्ला चौबयाना, थाना कोतवाली ललितपुर के रूप में हुई। आरोपी ने आत्मसमर्पण के दौरान बताया कि उसने 11 अक्टूबर की सुबह अंधेरे का फायदा उठाकर रघुनाथ मंदिर के पास महिला का मंगलसूत्र छीना था और मौके से भाग गया था। उसने पुलिस को बताया कि घटना के बाद से पुलिस लगातार छानबीन कर रही थी। सीसीटीवी फुटेज देखने के साथ कई लोगों से पूछताछ भी की जा रही थी। आरोपी के मुताबिक, इससे पहले पुलिस की मुठभेड़ की कार्रवाई में कई अपराधियों के घायल होने की जानकारी से वह डर गया था। उसे लगा कि वह पकड़ा जाएगा, इसलिए उसने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने आत्मसमर्पण करने के साथ ही छीना गया सोने का मंगलसूत्र भी सौंप दिया। पुलिस ने मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User