छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट:यूपी में 8°C तक लुढ़का पारा, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में ओले गिरे
छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का असर देखने को मिलेगा। इसके चलते प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 2 से 4 नवंबर तक 9 जिलों के यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यूपी में 3 दिन लगातार हुई बारिश के बाद ठंड शुरू हो गई। अवध और पश्चिमी यूपी में धूप कमजोर होने लगी है। दिन के पारे में 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। रात का पारा 15 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश की संभावना है। इनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ शामिल हैं। इन जिलों में 3400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का असर झारखंड के मौसम पर भी दिख रहा है। मौसम विभाग ने 4 नवंबर तक राज्य में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)