दिन में धूप से बढ़ेगी गर्मी, शाम को गुलाबी ठंड:मिधिल तूफान के चलते कानपुर में दिखेंगे ऊंचे बादल, तापमान गिरेगा

Nov 03, 2026 - 07:32
0
दिन में धूप से बढ़ेगी गर्मी, शाम को गुलाबी ठंड:मिधिल तूफान के चलते कानपुर में दिखेंगे ऊंचे बादल, तापमान गिरेगा
नवंबर की शुरुआत के साथ ही शहर में सुबह और रात के समय गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है, जबकि दोपहर में तेज धूप लोगों को गर्मी का एहसास करा रही है। मंगलवार को मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ और चमकीला रहेगा। चक्रवाती तूफान मिधिल के कारण 24 से 48 घंटे के दौरान ऊंचे बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। बादल के चलते बदली जैसा रहेगा मौसम मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि चक्रवात मिधिल के प्रभाव और अन्य मौसमी सिस्टम के चलते हाई क्लाउड दिखाई दे सकते हैं। ये ऊंचे बादल सूर्य की रोशनी और तपिश को कुछ कम करेंगे। इससे दिन के तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव बना रहेगा। हालांकि बादलों की मौजूदगी के बावजूद बारिश की कोई संभावना नहीं है। फिलहाल कानपुर में मौसम शुष्क रहेगा और आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रह सकती है। गेहूं की बुआई की तैयारी में जुटें किसान कृषि वैज्ञानिक डॉ. खलील खान ने बताया कि मौसम के शुष्क रहने से किसानों को रबी की फसलों की तैयारी का मौका मिलेगा। जिन क्षेत्रों में बारिश कम हुई है, वहां किसान पलेवा करने के बाद खेत तैयार कर सकते हैं। नवंबर में गेहूं की बुआई शुरू होती है। अर्ली वैरायटी की बुआई करने वाले किसान भी अब तैयारी में जुट सकते हैं। सोमवार को दिन के मुकाबले रात का पारा बढ़ा सीएसए की ओर से सोमवार को जारी मौसम रिपोर्ट के मुताबिक अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक था। सुबह आसमान साफ रहा, जबकि दोपहर में धूप निकलने से पारा चढ़ा। शाम को मौसम में ठंडक का एहसास हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User