अफगानिस्तान ने वनडे में बेस्ट टीम रैंकिंग हासिल की:श्रीलंका को पीछे छोड़ा, टॉप-6 में पहुंची; 2009 में पहला मैच खेला था

Nov 02, 2026 - 20:02
0
अफगानिस्तान ने वनडे में बेस्ट टीम रैंकिंग हासिल की:श्रीलंका को पीछे छोड़ा, टॉप-6 में पहुंची; 2009 में पहला मैच खेला था
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने वनडे में अपनी अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ICC की टीम रैंकिंग में अफगानिस्तान छठे स्थान पर पहुंच गई है। उसने श्रीलंका को पीछे छोड़कर पहली बार टॉप-6 में जगह बनाई। भारत, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया ही अब उससे आगे हैं। अफगानिस्तान की इस कामयाबी के पीछे हाल के महीनों में टीम का अच्छा प्रदर्शन है। टीम ने अगस्त में आयरलैंड को उसके घर में 4-0 से हराया। इसके बाद UAE में जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के साथ हुई वनडे ट्राई सीरीज में एक भी मैच नहीं गंवाया और खिताब जीत लिया। 17 साल पहले शुरुआत की अफगानिस्तान ने 2009 में वनडे क्रिकेट में पदार्पण किया था। उस समय टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नई थी। अब 17 साल बाद वह दुनिया की छह सबसे मजबूत वनडे टीमों में शामिल हो गई है। ICC की रैंकिंग में टीमों की जगह उनके हालिया मैचों के नतीजों और उन नतीजों के आधार पर मिलने वाली रेटिंग से तय होती है। मजबूत टीमों के खिलाफ जीत रैंकिंग में आगे बढ़ने में मदद करती है। अफगानिस्तान ने पहले ही बांग्लादेश, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ दिया था। आयरलैंड के खिलाफ 343 रन बनाए अफगानिस्तान की रैंकिंग में सुधार की शुरुआत आयरलैंड दौरे से हुई। अगस्त 2026 में खेली गई पांच मैचों की वनडे सीरीज में अफगानिस्तान ने 4-0 से जीत दर्ज की। पहला मुकाबला बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका था। सीरीज के चौथे वनडे में टीम ने 343 रन बनाए थे। इसमें सेदीकुल्लाह अटल ने 143 और इब्राहिम जादरान ने 107 रन की पारियां खेलीं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 231 रन की साझेदारी हुई। अफगानिस्तान ने यह मैच 42 रन से जीता। UAE में ट्राई सीरीज जीती, बांग्लादेश को 160 रन पर समेटा इसके बाद अफगानिस्तान ने UAE में बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे ट्राई सीरीज खेली। बांग्लादेश के खिलाफ एक मुकाबले में अफगानिस्तान ने उसे 160 रन पर समेट दिया। इसके बाद 35.3 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। फाइनल में अफगानिस्तान का सामना जिम्बाब्वे से हुआ। जिम्बाब्वे की टीम 43.3 ओवर में 169 रन पर ऑलआउट हो गई। अफगानिस्तान ने इब्राहिम जादरान के नाबाद 70 रन की मदद से 34.3 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम ने सात विकेट से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की। राशिद खान ने तीन मैचों में लिए 11 विकेट ट्राई सीरीज में अफगानिस्तान की जीत में राशिद खान की गेंदबाजी बड़ी वजह रही। उन्होंने तीन मैचों में 11 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए। फाइनल में इब्राहिम जादरान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने नाबाद 70 रन बनाकर लक्ष्य हासिल करने में अहम भूमिका निभाई। कप्तान रहमत शाह ने 43 और रहमानुल्लाह गुरबाज ने 36 रन बनाए। इस मुकाबले के साथ राशिद खान ने अफगानिस्तान के लिए अपना 250वां अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेला। वे मोहम्मद नबी के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले देश के दूसरे क्रिकेटर बने। नबी ने इसी फाइनल में दो विकेट लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 300 विकेट भी पूरे किए। 191 वनडे में 96 जीत अफगानिस्तान ने अब तक 191 वनडे खेले हैं, जिनमें से 96 में उसे जीत मिली है। टीम की पहचान खास तौर पर स्पिन गेंदबाजी के लिए रही है। बल्लेबाजी में भी इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज और सदीकुल्लाह अटल जैसे खिलाड़ी लगातार योगदान दे रहे हैं। टी-20 में इंग्लैंड नंबर-1 टी-20 इंटरनेशनल की रैंकिंग में तस्वीर अलग है। वहां इंग्लैंड पहले, भारत दूसरे और ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User