फिरोजाबाद के बाजारों में एसएसपी ने किया पैदल गश्त:धनतेरस, दीपावली और भैयादूज से पहले सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
धनतेरस, दीपावली और भैयादूज से पहले फिरोजाबाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई है। सोमवार को एसएसपी आदित्य लांग्हे ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ शहर के प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त की।
एसएसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर और सिटी सर्किल के अन्य पुलिसकर्मियों के साथ नालबंद से जैन मंदिर तक गश्त की। इस दौरान प्रमुख बाजारों, सर्राफा मार्केट, मिश्रित आबादी वाले इलाकों और संवेदनशील जगहों पर निगरानी रखी गई।
पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों और व्यापारियों से बात कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच भी की गई।
एसएसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता से ड्यूटी करने, नियमित गश्त बढ़ाने, यातायात व्यवस्था बनाए रखने और महिला सुरक्षा पर ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी निर्देश दिए।
फिरोजाबाद पुलिस के मुताबिक, त्योहारों को देखते हुए जिले में सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि आम लोग और व्यापारी बिना परेशानी त्योहार मना सकें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)