चिरगांव में नवरात्रि उत्सव:ज्ञान मंदिर में बच्चों ने नृत्य से की देवी की आराधना, पर्व का आध्यात्मिक महत्व बताया
झांसी जनपद के श्री श्री ज्ञान मंदिर, चिरगांव, झांसी में नवरात्रि के पावन अवसर पर बच्चों के साथ उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षिकाओं भावना, राजीव और मंजू ने सहभागिता की। बच्चों सिद्धि, अथर्व और सिद्धार्थ ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। आर्ट ऑफ लिविंग की शिक्षिका रुचि ने बच्चों को नवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व, भारतीय संस्कृति और अच्छे संस्कारों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में सकारात्मक सोच, सेवा भाव और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास होता है। इस उत्सव का उद्देश्य बच्चों को भारतीय परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ना तथा उनके जीवन में अच्छे संस्कारों को प्रोत्साहित करना रहा। नवरात्रि का संदेश है- भक्ति, संस्कार और सकारात्मकता।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)