सात बच्चों के बाप ने पत्नी का पेट फाड़ दिया:गोरखपुर में हंसिया से किया जानलेवा हमला, आंत बाहर आ गई, आरोपी गिरफ्तार

Oct 19, 2026 - 07:35
0
सात बच्चों के बाप ने पत्नी का पेट फाड़ दिया:गोरखपुर में हंसिया से किया जानलेवा हमला, आंत बाहर आ गई, आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के हरैया गांव में घरेलू विवाद के दौरान सात बच्चों के पिता ने अपनी पत्नी पर हंसिया से हमला कर दिया। हमले में महिला का पेट फट गया, जिससे उसकी आंत बाहर आ गई। इसके अलावा सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं। परिजन पुलिस की मदद से किसी तरह महिला की आंत बांधकर उसे BRD मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक है। घटना रविवार शाम करीब 5 बजे की है। आरोप है कि पति अपनी पत्नी पर शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर पति ने हंसिया से पत्नी पर हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को अस्पताल भिजवाया और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, बड़ी बेटी रहनुमा की तहरीर पर हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सिर और गर्दन पर किए वार हरैया गांव निवासी जलालुद्दीन उर्फ पंगूल (45) का रविवार शाम पत्नी साफिया से विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि जलालुद्दीन को पत्नी पर किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर कहासुनी के बाद उसने हंसिया से हमला कर दिया। हमले में साफिया का पेट फट गया, जिसे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना पर गीडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महिला को एंबुलेंस से BRD मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। वहीं, पुलिस ने गांव में घेराबंदी कर आरोपी जलालुद्दीन को हिरासत में ले लिया। जलालुद्दीन के सात बच्चे हैं। इसमे 6 बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी रहनुमा ने बताया कि पिता आए दिन मां पर हमला करता रहता है। काफी दिनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा है। सीओ गीडा आभा सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जानकारी में घटना की वजह घरेलू विवाद सामने आई है। मामले में हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User