चित्रकूट में 6 दिवसीय युवा प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन:युवाओं ने सीखा नेतृत्व और सामाजिक सहभागिता का पाठ, मिला प्रमाण-पत्र

Sep 26, 2026 - 16:13
0
चित्रकूट में 6 दिवसीय युवा प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन:युवाओं ने सीखा नेतृत्व और सामाजिक सहभागिता का पाठ, मिला प्रमाण-पत्र
चित्रकूट के दीनदयाल शोध संस्थान उद्यमिता विद्यापीठ में माय भारत केंद्र रीवा का छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण शनिवार को खत्म हुआ। स्वयंसेवकों ने अनुभव साझा किए और 'अंत्योदय युवा दर्पण' समाचार पत्र का वाचन किया। समापन समारोह में पूर्व कुलगुरु प्रो. कपिल देव मिश्रा और प्रो. भरत मिश्रा मुख्य अतिथि रहे। नोडल अधिकारी कुलदीप सिंह ने प्रशिक्षण की रिपोर्ट दी। सामाजिक कार्यों में लगाने का संकल्प लिया प्रशिक्षण में युवाओं को युवा नेतृत्व, सामाजिक सहभागिता, जन जागरूकता और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर जानकारी मिली। रीवा, सतना, सीधी, पन्ना, मऊगंज, सिंगरौली के युवाओं ने भाग लिया। उन्हें सामाजिक कार्यों को समझने की प्रेरणा मिली। सभी स्वयंसेवकों को प्रमाण-पत्र दिए गए। दीनदयाल शोध संस्थान के संयोजक मनोज सैनी ने कहा कि स्वयंसेवकों का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक जागरूकता पहुंचाना है। युवाओं ने ज्ञान को सामाजिक कार्यों में लगाने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User