हमीरपुर में सांप के काटने से महिला की मौत:खेत में तिल काटते समय हुआ हादसा, अस्पताल ले जाते समय गई जान
हमीरपुर के इछैरा गांव में खेत में तिल की फसल काटते समय 34 साल की बबली पत्नी हेमेंद्र को जहरीले सांप ने काट लिया। उन्हें गंभीर हालत में राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक, बबली अपने खेत में तिल काट रही थीं, तभी अचानक सांप ने उन्हें काट लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बबली घर के काम के साथ खेती में भी परिवार का हाथ बंटाती थीं। उनके पति हेमेंद्र और परिवार के बाकी सदस्यों को इस घटना से दुख पहुंचा है। वह अपने पीछे 11 साल के बेटे ऋषभ और 8 साल की बेटी रिया को छोड़ गई हैं। चिकासी पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की। थाना अध्यक्ष मयंक चंदेल ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले में आगे कार्रवाई होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)