चित्रकूट में उल्टी-दस्त से एक श्रद्धालु की मौत:जिला अस्पताल में बढ़े मरीज, 1163 में से 468 उल्टी-दस्त से परेशान; थाना प्रभारी भी भर्ती

Oct 01, 2026 - 14:55
0
चित्रकूट में उल्टी-दस्त से एक श्रद्धालु की मौत:जिला अस्पताल में बढ़े मरीज, 1163 में से 468 उल्टी-दस्त से परेशान; थाना प्रभारी भी भर्ती
चित्रकूट जिला अस्पताल में अब बुखार और जुकाम के बाद उल्टी-दस्त के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। गुरुवार को उल्टी-दस्त से एक श्रद्धालु की मौत हो गई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ला रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी जान चली गई। बांदा जिले के बबेरु उमरहनी निवासी 60 वर्षीय वीरेंद्र सिंह चित्रकूट में दर्शन करने आए थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें शिवरामपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल की ओपीडी में गुरुवार को कुल 1163 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ। इनमें से 468 मरीज उल्टी-दस्त और पेट दर्द से पीड़ित थे। जिले के विद्युत थाना प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा की भी ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User