बहराइच में संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, जागरूकता रैली रवाना:1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, मच्छर-पानी से होने वाली बीमारियों से बचाव पर जोर
बहराइच में गुरुवार को संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान शुरू हुआ। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य, सीएमओ डॉ. संजय कुमार और सीएमएस डॉ. एसके वर्मा ने दोपहर एक बजे जागरूकता वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने बताया कि अभियान 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें मच्छर और पानी से होने वाली बीमारियों से बचाव, साफ-सफाई, पानी जमा होने से रोकने और शुद्ध पानी पीने पर जोर दिया जाएगा। 12 अक्टूबर से आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर दस्तक अभियान चलाएंगी। वे संचारी रोगों के लक्षण, बचाव और समय पर इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र जाने की जानकारी देंगी। मच्छरों के पनपने वाली जगहों की पहचान कर सावधानियां भी बताई जाएंगी। इस मौके पर जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी बृजेश सिंह, डीपीएम मोहम्मद राशिद और अस्पताल प्रबंधक मोहम्मद रिजवान भी मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)