चकया में मेहंदी प्रतियोगिता,बेटियों के अधिकार और सुरक्षा का संदेश:सोनभद्र के संविलियन विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, 158 छात्र-छात्राएं शामिल

Sep 29, 2026 - 16:36
0
चकया में मेहंदी प्रतियोगिता,बेटियों के अधिकार और सुरक्षा का संदेश:सोनभद्र के संविलियन विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, 158 छात्र-छात्राएं शामिल
सोनभद्र के नगवां स्थित संविलियन विद्यालय चकया में 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' योजना के तहत मेहंदी प्रतियोगिता और जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें वन स्टॉप सेंटर से दीपिका सिंह, जेंडर एक्सपर्ट साधना मिश्रा और चाइल्ड हेल्पलाइन से सीमा शर्मा ने छात्र-छात्राओं व लोगों को महिला-बालिका सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। वन स्टॉप सेंटर की दीपिका सिंह, जेंडर एक्सपर्ट साधना मिश्रा और चाइल्ड हेल्पलाइन की सीमा शर्मा ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना समेत महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के लिए आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। शिक्षकों से पात्र लोगों को योजनाओं के लिए आवेदन कराने में सहयोग की अपील की गई। मेहंदी प्रतियोगिता में कक्षा आठ की सुन्दरपरी ने प्रथम, कक्षा सात की अंजना ने द्वितीय और कक्षा आठ की खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को टीम की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बाल विवाह और दहेज प्रतिषेध कानून के प्रति भी जागरूक किया गया। महिलाओं और बालिकाओं की सहायता के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित किए गए। प्रधानाचार्य चिंतामणि सिंह, सहायक अध्यापक अरुणेश चंद्र पांडेय, प्रभात कुमार और संतोष कुमार समेत 158 छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User