पर्यटन व उद्यमिता केंद्र गठित:अंकित तिवारी बने प्रोजेक्ट हेड, युवाओं व कारीगरों को मिलेंगे अवसर

Sep 29, 2026 - 16:36
0
पर्यटन व उद्यमिता केंद्र गठित:अंकित तिवारी बने प्रोजेक्ट हेड, युवाओं व कारीगरों को मिलेंगे अवसर
साईं इंस्टिट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट (SIRD) ने वाराणसी की समृद्ध ग्रामीण विरासत, लोक संस्कृति और पारंपरिक कला को रोजगार व बाजार से जोड़ने के लिए 'ग्रामीण पर्यटन, विरासत और उद्यमिता केंद्र' का गठन किया है। विश्व पर्यटन दिवस सप्ताह के अवसर पर संस्थान परिसर में इसे लेकर एक विशेष जागरूकता व परिचर्चा कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। एसआईआरडी के निदेशक अजय कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीण पर्यटन का उद्देश्य केवल पर्यटकों को गांव तक लाना नहीं है, बल्कि गांव की अपनी पहचान, परंपरा और हुनर को एक नया बाजार उपलब्ध कराना है। इस पहल से युवाओं, महिलाओं, किसानों और कारीगरों के लिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नए अवसर सृजित किए जाएंगे। इस मौके पर विशेषज्ञ अंकित तिवारी को परियोजना प्रमुख (ग्रामीण पर्यटन और डेस्टिनेशन डेवलपमेंट) नियुक्त किया गया। वे वाराणसी के ग्रामीण क्षेत्रों में टूरिज्म मैपिंग, हेरिटेज डॉक्यूमेंटेशन, टूरिज्म पैकेज तैयार करने और स्थानीय लोगों को पर्यटन गतिविधियों से जोड़ने का कार्य देखेंगे। केंद्र का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण विरासत का संरक्षण, स्थानीय प्रतिभा का विकास और रोजगार के नए अवसरों का सृजन करना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User