खेरिया मोड़ पुल बंद, 1 KM तक लगा लंबा जाम:फाटक बंद होने पर दो से तीन घंटे तक जाम में फंस रहे लोग, प्रदर्शन की तैयारी
आगरा में खेरिया मोड़ रेलवे पुल तीन महीने के लिए बंद कर दिया है। ये रास्ता अगले 90 दिन के लिए बंद रहेगा। पुल 50 साल पहले बना था, जिसकी अब मियाद खत्म हो चुकी है। इस रास्ते से निकलने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्ते बारह खंभा से निकाला जाएगा। जो काफी मुश्किल भरा रहने वाला है। इसका विरोध बाजार और स्थानीय लोग पिछले एक हफ्ते से कर रहे हैं। पुल बंद,वैकल्पिक मार्ग पर लग रहा घंटो जाम
पुल बंद होने के बाद रेलवे ने बारह खंभा मार्ग को वैकल्पिक रास्ता बनाया है। लेकिन यहां पर पहले से एक नया पुल का निर्माण हो रहा है। हालांकि खेरिया पुल बंद होने के चलते नए पुल का निर्माण रोक दिया है। जिससे यहां से लोग निकल सके। लेकिन सड़क जर्जर है। बड़े वाहनों को निकले में काफी परेशानी हो रही है। वैकल्पिक रास्ते पर 1 KM में तीन रेलवे फाटक है। पुल बंद होने के बाद लोग 5 मिनट का रास्ता आधे घंटे में तय कर रहे है। वहीं अगर दो फाटक एक साथ बंद हा जाते है, तो लोग दो से तीन घंटे तक जाम में फंस रहे है। मौके पर 1KM तक जाम लग रहा है। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। स्थानीय अजीत नगर बाजार कमेटी ने चेतावनी दी है, अगर पुल का रास्ता नहीं खोला गया तो वे आंदोलन करेंगे। उनका कहना है कि पुल बंद होने के बाद रास्ते पर चार-चार घंटे का जाम लग रहा है। त्योहार के बाद पुल को बंद करना चाहिए था। इससे खेरिया मोड़ बजार के लोगों पर भी असर पड़ेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)