चंदौली के महदियुल गांव में सड़क-नाली से जलभराव, ग्रामीण परेशान:जनप्रतिनिधियों पर लापरवाही का आरोप, घेराव की तैयारी; अधिकारी बोले- जल्द होगा समाधान

Sep 30, 2026 - 10:24
0
चंदौली के महदियुल गांव में सड़क-नाली से जलभराव, ग्रामीण परेशान:जनप्रतिनिधियों पर लापरवाही का आरोप, घेराव की तैयारी; अधिकारी बोले- जल्द होगा समाधान
चंदौली के महदियुल गांव में सड़क और जल निकासी की व्यवस्था ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। गांव की कई सड़कें टूटी पड़ी हैं। बारिश के बाद पानी की निकासी नहीं होने से सड़कों पर जलभराव हो गया है। पानी और कीचड़ के कारण लोगों को पैदल चलने से लेकर दोपहिया वाहन निकालने तक में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती है। सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भरने से हादसे का खतरा बना रहता है। जलभराव के कारण आसपास गंदगी और कीचड़ फैलने से संक्रामक रोगों के फैलने का डर भी ग्रामीणों को सता रहा है। समस्या को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। बारिश में बढ़ जाती है परेशानी ग्रामीणों के मुताबिक गांव में कई स्थानों पर सड़कें खराब हैं। बारिश का पानी जमा होने के बाद इन सड़कों पर कीचड़ फैल जाता है। पैदल आने-जाने वाले लोगों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों पर समस्या की अनदेखी और लापरवाही का आरोप लगाया है। सड़क मरम्मत और पानी निकासी की मांग मंजू, सुनीता, रीता, आरती, रिश, सत्यनारायण, प्रमोद, विकास और रोहित ने गांव की खराब सड़कों की मरम्मत कराने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से समस्या बनी होने के बावजूद शिकायत के बाद भी इसका समाधान नहीं हो सका है। जनप्रतिनिधियों के घेराव की तैयारी समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने अब जनप्रतिनिधियों का घेराव करने की रणनीति बनाई है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त होने से ही बरसात में होने वाली परेशानी से राहत मिल सकेगी। नियामताबाद ब्लॉक के एडीओ पंचायत राजेश सिंह ने बताया कि गांव में रोस्टर के अनुसार सफाई कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि गांव की अन्य समस्याओं का भी जल्द समाधान कराया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User