महिलाओं की तस्वीरों से बनाए आपत्तिजनक वीडियो, दो पर केस:संतकबीर नगर में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप
संतकबीरनगर जिले में महिलाओं की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। पीड़ित परिवार ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। महुली क्षेत्र के एक पीड़ित ने बताया कि लक्ष्मी वर्मा उर्फ माही और रेखा शर्मा नाम की दो महिलाएं उसकी पत्नी, भाभी और बहन की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक वीडियो-फोटो बना रही हैं। इन्हें तीन महीने से सोशल मीडिया पर प्रचारित किया जा रहा है। पीड़ित का आरोप है कि इससे परिवार और रिश्तेदारों को मानसिक परेशानी हो रही है। पहले भी इंस्टाग्राम पर ऐसी ही हरकत की गई थी, जिस पर कार्रवाई हुई थी। अब फिर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर 'माही वर्मा' के नाम से आईडी बनाकर यही काम किया जा रहा है। साइबर क्राइम थाने के एसओ दिलीप सिंह ने बताया कि लक्ष्मी वर्मा उर्फ माही और रेखा शर्मा पर केस दर्ज किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)