चंदौली में 9 दिन तक चली रामलीला:लक्ष्मण शक्ति, रावण वध और राज्याभिषेक का मंचन, एडीएम ने की आरती
चंदौली जिला मुख्यालय के श्रीराम जानकी शिवमठ मंदिर परिसर में नौ दिवसीय रामलीला शुक्रवार देर रात संपन्न हुई। अंतिम दिन लक्ष्मण शक्ति, रावण वध और भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का मंचन हुआ। मंचन की शुरुआत लक्ष्मण शक्ति प्रसंग से हुई, जिसमें लक्ष्मण के मूर्छित होने और हनुमान द्वारा संजीवनी बूटी लाने का दृश्य दिखाया गया। इसके बाद भगवान श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का मंचन हुआ। रावण वध होते ही परिसर जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। रावण वध के बाद अयोध्या वापसी और भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक की लीला हुई। एडीएम न्यायिक रतन कुमार वर्मा ने आरती उतारकर रामलीला का समापन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन परंपराओं को बनाए रखने का माध्यम हैं। दो विजुअल इस दौरान महंत श्रीनाथ ओझा, वेद प्रकाश तिवारी, नितिन ओझा, संजय, एडवोकेट सत्येंद्र कुमार सिंह, एलबीएस स्कूल मुगलसराय के व्यवस्थापक मनोज कुमार सिंह, वीरेंद्र जायसवाल, विकास तिवारी, पंडित दीनानाथ त्रिपाठी, भीमलेंद्र सूर्यकांत त्रिपाठी समेत कई श्रद्धालु मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)