बिजनौर के तीन खिलाड़ियों ने जीते पदक:एथलीटों ने वाराणसी में दिखाया दम, एसपी ने किया सम्मानित

Sep 26, 2026 - 09:52
0
बिजनौर के तीन खिलाड़ियों ने जीते पदक:एथलीटों ने वाराणसी में दिखाया दम, एसपी ने किया सम्मानित
बिजनौर के होनहार एथलीटों ने वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में आयोजित खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। गुरुकुल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, हरचंदपुर के पदक विजेता खिलाड़ियों को पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में छात्र ईशांत राणा ने 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, वंशिका तोमर ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक हासिल किया। छात्रा रिया पाल ने जैवलिन थ्रो में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। एसपी कृष्ण कुमार ने तीनों खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्हें सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने की जरूरत है। खिलाड़ियों ने विद्यालय के साथ जिले का भी मान बढ़ाया है। उन्होंने युवाओं को खेलों से जुड़कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, प्रशिक्षकों और स्थानीय लोगों ने खुशी जताई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User