चंदौली में जितिया व्रत श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया:महिलाओं ने पुत्रों की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखा, मंदिरों में की पूजा

Oct 03, 2026 - 19:01
0
चंदौली में जितिया व्रत श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया:महिलाओं ने पुत्रों की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखा, मंदिरों में की पूजा
चंदौली में जीवित्पुत्रिका (जितिया) पर्व श्रद्धा से मनाया गया। महिलाओं ने पुत्रों की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रख मंदिरों-पोखरों पर पूजा की। मझवार रेलवे स्टेशन के पास मां काली मंदिर, श्रीराम जानकी शिवमठ मंदिर, सावजी के पोखरा समेत कई स्थानों पर दोपहर बाद व्रती महिलाएं जुटीं। ढोल-नगाड़े व मंगल गीत गाते हुए वे पूजा स्थल तक पहुंचीं। महिलाओं ने जीमूतवाहन की पूजा कर व्रत की कथा सुनी। पूजा में गन्ना व पारंपरिक प्रसाद चढ़ाकर बांटा गया। मंदिरों व तालाबों पर मेले जैसा माहौल था, सैकड़ों महिलाएं मौजूद थीं। यह व्रत राजकुमार जीमूतवाहन की कथा पर आधारित है, जिन्होंने नाग पुत्र को बचाने बलिदान दिया। माताएं पुत्रों की लंबी उम्र व रक्षा हेतु यह व्रत रखती हैं। धार्मिक गीतों व मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय बना। सुरक्षा के लिए एसपी आकाश पटेल के निर्देश पर हाईवे व रेलवे स्टेशन समेत कई जगहों पर पुलिस तैनात रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User