गोरखपुर में विचार गोष्ठी:अष्टभुजा शुक्ल बोले- बापू ने बिना हथियार के कई सूरमाओं को पराजित किया

Oct 03, 2026 - 19:01
0
गोरखपुर में विचार गोष्ठी:अष्टभुजा शुक्ल बोले- बापू ने बिना हथियार के कई सूरमाओं को पराजित किया
महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी इण्टर कॉलेज गोरखपुर में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध कवि और साहित्यकार अष्टभुजा शुक्ल ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि गांधी कोई व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार हैं, जो कभी मरते नहीं। उन्होंने गांधी को एक ऐसी शख्सियत बताया जिन्होंने बिना हथियार के दुनिया के बड़े सूरमाओं को पराजित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षक संघ प्रदेश के उपाध्यक्ष जगदीश पांडे ने कहा कि आज के समय में गांधी और शास्त्री जी का होना बहुत प्रासंगिक है। इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र मिश्र, डॉ. योगेश पाल, डॉ. प्रदीप सिंह, डॉ. जनार्दन सिंह, रणजीत सिंह आदि ने गांधी और शास्त्री जी के व्यक्तित्व और उनके दर्शन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य डॉ. दीनबंधु शुक्ल ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User