चंदौली पहुंचा 308 पहियों वाला विशाल ट्रांसपोर्टर:180 टन का वेसल लेकर निकला पचफेड़वा ओवरब्रिज के पास रुका; वैकल्पिक रास्ता बनाने में जुटी NH की टीम
चंदौली में पीडीडीयू नगर के अलीनगर थाना क्षेत्र में रविवार को 308 पहियों वाला विशाल ट्रांसपोर्टर पहुंचा। इस पर करीब 180 टन वजनी वेसल लदा हुआ है। भारी-भरकम ट्रांसपोर्टर के पहुंचते ही इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। पचफेड़वा के पास ओवरब्रिज के कारण ट्रांसपोर्टर को रोकना पड़ा, जिससे आगे का सफर चुनौतीपूर्ण हो गया है। ओवरब्रिज के कारण आगे बढ़ने में आई दिक्कत पचफेड़वा के पास बने ओवरब्रिज के कारण विशाल ट्रांसपोर्टर को आगे निकालने में परेशानी हो रही है। इसके अलावा रास्ते में फुट ओवरब्रिज और दूसरी संरचनाएं भी बाधा बन रही हैं। ट्रांसपोर्टर को सुरक्षित तरीके से आगे निकालने के लिए एनएच की टीम मौके पर वैकल्पिक रास्ता तैयार करने में जुटी है। वाराणसी पहुंचने में लग सकता है एक दिन ज्यादा रास्ते में आ रही बाधाओं को देखते हुए ट्रांसपोर्टर को वाराणसी पहुंचने में निर्धारित समय से करीब एक दिन अधिक लग सकता है। NH-19 की टीम रास्ते को सुगम बनाने के लिए जरूरी इंतजाम कर रही है, ताकि इतने भारी और बड़े ट्रांसपोर्टर को सुरक्षित तरीके से आगे ले जाया जा सके। विशाल ट्रांसपोर्टर देखने उमड़ी भीड़ 308 पहियों वाले इस ट्रांसपोर्टर को देखने के लिए आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। करीब डेढ़ से दो हजार लोगों की भीड़ जमा है। लोगों ने मोबाइल से ट्रांसपोर्टर के फोटो और वीडियो बनाए, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। हाईवे पर बढ़ा ट्रैफिक का दबाव ट्रांसपोर्टर को देखने के लिए जुटी भीड़ का असर एनएच-19 के यातायात पर भी पड़ा। हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने लगी। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही और यातायात व्यवस्था पर नजर रखी। विशाल ट्रांसपोर्टर को देखने के लिए अलीनगर के सागर कुमार और जावेद अख्तर उर्फ बबलू समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। लोगों के लिए 308 पहियों वाला इतना बड़ा ट्रांसपोर्टर कौतूहल का विषय बना रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)