चुनाव हारने पर आयोग पर सवाल,जीतने पर श्रेय-मंत्री मनोज पांडेय:प्रतापगढ़ में बोले- लोकतंत्र में जनादेश देने का अधिकार जनता के पास है
प्रतापगढ़ में कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मनोज कुमार पांडेय ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों के मुद्दों और बयानों पर प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस की ओर से चुनाव आयोग को भाजपा की कठपुतली बताए जाने के सवाल पर मनोज पांडेय ने विपक्ष के रुख पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जब विपक्ष किसी राज्य में चुनाव जीतता है तो जश्न मनाता है और चुनाव आयोग की प्रशंसा करता है, लेकिन हार मिलने पर आयोग पर सवाल खड़े किए जाते हैं। मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जनादेश देने का अधिकार जनता के पास है। उनके अनुसार विपक्ष अपनी हार और असफलता की जिम्मेदारी दूसरे के सिर डालता है, जबकि जीत का श्रेय खुद लेता है। यह बयान ऐसे समय आया है जब चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को लेकर विपक्षी दल लगातार सवाल उठा रहे हैं। बोले- विपक्ष के पास मुद्दे नहीं मनोज पांडेय ने विपक्ष को दिशाहीन बताते हुए कहा कि वह तय नहीं कर पा रहा है कि किस मुद्दे का विरोध करना है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की ओर से संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। मंत्री ने इसे लोकतंत्र के लिए चिंताजनक बताया। पीडीए को लेकर सपा पर साधा निशाना समाजवादी पार्टी के पीडीए के मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि सपा ने पीडीए की कई परिभाषाएं बताई हैं और उनकी संख्या इतनी है कि लिखते-लिखते तीन डायरी भर जाएंगी। उन्होंने सपा की कथनी और करनी में अंतर होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सत्ता में रहते हुए अलग तरीके से काम किया गया और विपक्ष में आने के बाद पीडीए की बात की जा रही है। पुलिस और सचिवालय की भर्तियों का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि उस समय पासवान, लोधी, विश्वकर्मा, केवट, मल्लाह और निषाद जैसे वर्गों के प्रतिनिधित्व की चिंता नहीं की गई। मंत्री ने दावा किया कि जनता इन मुद्दों को देख रही है और उसी के आधार पर अपना निर्णय लेती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)