बिहार से लापता लड़का अलीगढ़ में मिला:डांट के डर से घर से भागा, स्टेशन पर GRP ने परिजनों को सौंपा
बिहार का 17 वर्षीय किशोर परिवार की डांट के डर से घर से निकलकर अलीगढ़ पहुंच गया। अलीगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर वह लावारिस हालत में घूमता मिला। जीआरपी ने पूछताछ की तो किशोर ने बताया कि घर से निकलने के दौरान उसने ज्यादा पैसे खर्च कर दिए थे। परिजनों की डांट के डर से वह घर छोड़कर अलीगढ़ आ गया था। जीआरपी अलीगढ़ जंक्शन की टीम स्टेशन पर गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस की नजर किशोर पर पड़ी। पूछताछ में उसने खुद को बिहार के गया जिले का रहने वाला बताया। पुलिस किशोर को थाने लेकर पहुंची। उसके बताए पते और अन्य जानकारी के आधार पर जीआरपी ने परिजनों से संपर्क किया। चाचा-मामा पहुंचे, पुलिस ने सौंपा सूचना मिलने पर किशोर के चाचा और मामा एक पुलिसकर्मी के साथ जीआरपी अलीगढ़ जंक्शन थाने पहुंचे। पुलिस ने पहचान और जरूरी सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद किशोर को उनके सुपुर्द कर दिया। किशोर को सकुशल पाकर परिजनों ने जीआरपी टीम का आभार जताया। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में की गई। टीम में महिला उपनिरीक्षक बरखा तोमर, हेड कांस्टेबल सोवरन सिंह और कांस्टेबल संतोष कुमार शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)