काशी योग आश्रम में योगाभ्यास:योगी मनोज मिश्रा ने योग को बनाया जीवन का मिशन, आश्रम में सिखाते हैं अष्टांग योग

Oct 03, 2026 - 10:45
0
काशी योग आश्रम में योगाभ्यास:योगी मनोज मिश्रा ने योग को बनाया जीवन का मिशन, आश्रम में सिखाते हैं अष्टांग योग
वाराणसी में योग को स्वस्थ जीवन का आधार मानते हुए योगी मनोज कुमार मिश्रा पिछले 25 वर्षों से योग साधना और जनजागरूकता के कार्य में जुटे हैं। पिसौर, शिवपुर स्थित काशी योग आश्रम के माध्यम से वह लोगों को नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित कर रहे हैं। योगी मनोज मिश्रा के अनुसार योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम है। आश्रम में यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि सहित अष्टांग योग की विधियों का अभ्यास कराया जाता है। उनका उद्देश्य लोगों के शारीरिक, मानसिक और आत्मिक उत्थान के साथ जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। उनके अनुसार आश्रम में अब तक हजारों लोग योगाभ्यास कर चुके हैं। कई लोग वाराणसी स्थित आश्रम में पहुंचकर योग सीखते हैं, जबकि कुछ ऑनलाइन माध्यम से भी अभ्यास करते हैं। लोगों की बढ़ती रुचि उन्हें योग के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर प्रेरित कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User