CSJMU में पर्यावरण संरक्षण पर प्रतियोगिताएं:छात्रों ने पोस्टर और भाषण से दिया स्वच्छता का संदेश
कानपुर में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज और राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की इकाई-4 (विश्वेश्वरैया यूनिट) के तत्वावधान में 'गांधी जयंती सेवा अभियान-2026' के तहत विभिन्न रचनात्मक व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान मुख्य रूप से "गांधीजी एवं पर्यावरण संरक्षण" विषय पर पोस्टर और भाषण प्रतियोगिताएं कराई गईं। प्रो. आर.के. द्विवेदी और प्रो. अंजू दीक्षित के मार्गदर्शन में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों और एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। छात्रों ने पोस्टरों के माध्यम से स्वच्छ भारत, प्लास्टिक मुक्त परिसर, वृक्षारोपण, जल और जैव विविधता संरक्षण जैसे विषयों को उकेरा। वहीं, भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने गांधीवादी मूल्यों को दैनिक जीवन में अपनाने और पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की जिम्मेदारी पर जोर दिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों की इस रचनात्मकता और जागरूकता की जमकर सराहना की। पोस्टर प्रतियोगिता में पर्यावरण विज्ञान की अमीषा ने प्रथम, भूगोल की शुभी ने द्वितीय, जबकि तपस्या और अर्चना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में मृदुलेश प्रथम, स्नेहिल द्वितीय और नवीन तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ. द्रौपदी यादव, डॉ. शिखा शुक्ला, डॉ. शानुप्रिया और डॉ. रश्मि दुबे ने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर डॉ. पी.एन. पाठक, डॉ. प्रबल प्रताप, डॉ. योगेश और डॉ. शिवम ओमर सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)